पिता के निधन के बाद अब क्रिकेटर भुवनेश्वर की मां कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में हो रही परेशानी

मेरठ : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार पारिवारिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। पिता के निधन के बाद अब मां इंद्रेश कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। दयावती कोविड अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें बाइपेप पर रखा गया है। भुवनेश्वर शनिवार शाम दो घंटे तक अस्पताल में रहे। इंद्रेश की तबीयत तीन मई से खराब हुई। उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। होम आइसोलेशन में इलाज लिया। 12 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। 21 मई को फिर से रिपोर्ट पाजिटिव आई। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उन्हें बुलंदशहर से मेरठ लाया गया। उनका चेस्ट सीटी स्कोर आठ है, जो सामान्य संक्रमण का संकेतक है। उन्हें आक्सीजन पर रखा गया है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter