पीएमएवाय शहरी में 6022 हितग्राहियों को आवास बनाने 52 करोड़ 66 लाख रूपये जारी

भोपाल : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में पात्र हितग्राहियों को आवास बनाने के लिये 52 करोड़ 66 लाख 15 हजार रूपये जारी किये गये हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि आवासों का निर्माण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाये।

योजना में प्रथम किश्त के रूप में 2298 हितग्राहियों को 22 करोड़ 95 लाख 30 हजार रूपये, द्वितीय किश्त के रूप में 2228 हितग्राहियों को 22 करोड़ 25 लाख 50 हजार रूपये और तृतीय किश्त के रूप में 1496 हितग्राहियों को 7 करोड़ 45 लाख 39 हजार रूपये जारी किये गये हैं।

पात्र हितग्राहियों के खाते में जियो टेगिंग अनुसार राशि अंतरित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter