पीएम मोदी के “सागर” दृष्टिकोण के तहत कोमोरोस को 1000 मीट्रिक टन चावल की मदद

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व आज 1000 मीट्रिक टन चावल के साथ कोमोरोस के अंजुआन बंदरगाह पर पहुंचा। मेडागास्कर और कोमोरोस में भारत के राजदूत अभय कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज का यहां पहुंचना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सागर (सभी क्षेत्र में सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के तहत भारत और कोमोरोस के बीच प्रगढ संबंधों को दर्शाता है। 1000 मीट्रिक टन चावल कल एक समारोह में कोमोरोस के विदेश मंत्री द्वारा प्राप्त किया जाएगा, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत के राजदूत अभय कुमार भी हिस्सा लेंगे।

पिछले साल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोमोरोस के विदेश मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी और कोविड से संबंधित दवाओं और मेडिकल टीम को कोमोरोस भेजा था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter