पीएम मोदी ने भी अपनी बंगाल रैलियां की रद्द, चुनाव निपटते ही नेताओं को आने लगा है कोरोना ख्याल
PM Modi in Varanasi ,PM Modi in Varanasi news,PM Modi Varanasi,PM Modi Varanasi news in hindi, PM Modi news in hindi

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में कोरोना काल में भी चुनावी रैलियां और आमसभाओं के दौर चलते रहे। उस समय ऐसा लग रहा था कि शायद सिर्फ बंगाल में कोरोना नहीं है। राष्ट्रीय पार्टी के सभी बड़े नेता पूरे जोरशोर से चुनावी अभियान में जुटे थे। लेकिन जैसे-जैसे बंगाल चुनाव के चरण निपटते गए, नेताओं ने भी रंग बदलते हुए कोरोना की चिंता दिखाना शुरू कर दी है।

अब नेता अपनी रैलियां और आमसभा रद्द कर जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश में लगे हैं कि उन्हें कोरोना का काफी चिंता है। वर्चुअल मीटिंग कर लोगों को संबोधित करने का तरीका अपनाया जा रहा है। बंगाल के मतदाता का तर्क है कि जो काम अब शुरू किया जा रहा है, क्या वह पहले नहीं किया जा सकता। तब किसी ने आम जनता की सेहत की चिंता नहीं की।

पीएम मोदी ने कल बंगाल में होने वाली रैली रद्द कर दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहाकि मौजूदा COVID-19 स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जाएगी। उसीके कारण मैं पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम 5 बजे एक वर्चुअल माध्यम से पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे। वह पहले राज्य के 4 जिलों और 56 विधानसभा क्षेत्रों में 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। इससे पहले राहुल गांधी भी अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर चुके हैं। इन दिनों वह खुद पाॅजिटिव भी हैं।

मोदी ने कहाकि आज की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान हमने ऑक्सीजन की आपूर्ति से संबंधित स्थिति और आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों की समीक्षा की है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे ऑक्सीजन निर्माताओं से वर्चुअल मीटिंग करेंगे। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter