पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच हाल में हुए उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहलों का रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

पीएम मोदी ने दी बधाई : प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में रूस को ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं ने आपसी संपर्क जारी रखने की बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को इस बात का आश्वासन दिया है कि भारत और रूस कि मित्रता सदैव कायम रहेगी दोनों देश विकास के विभिन्न मुद्दों पर अग्रसर होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रति भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की असाधारण सेवाओं की आज सराहना की। इस विभाग की सेवा के आज 150 वर्ष पूरे हो गए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया : “देश के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग की असाधारण सेवा के 150 वर्ष आज हम पूरे कर रहे हैं। मौसम की भविष्यवाणी करने से लेकर जलवायु अनुसंधान को आगे बढ़ाने तक, इस विभाग ने ज़िंदगियां बचाने और पर्यावरण के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter