पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने किया हंगामा, ग्राहकों का आरोप पेट्रोल की जगह वाहन से निकला पानी
दतिया. रविवार को सेवढ़ा रोड िस्थत पेट्रोल पम्‍प पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने आए लोगों की शिकायत थी कि उनकी गाड़ियों में पेट्रोल नहीं बल्कि पानी जैसा पदार्थ निकला है। इस वजह से वाहन सीज होने जैसी समस्या आ रही है। इस मामले में मौजूद वाहन चालकों ने वहां पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार सेवढ़ा रोड िस्थत बालाजी फिलिंग पेट्रोल पम्‍प पर सुबह जिन ग्राहकों ने वहां से पेट्रोल खरीदा था, वह पेट्रोल नहीं बल्कि पानी निकला । यह खुलासा तब हुआ जब पेट्रोल डलवाने के बाद ग्राहकों की गाड़ि‍यों में खराबी आने लगी। देखते ही देखते कई वाहन मालिक अपने वाहन लेकर पम्प पहुंच गए और कर्मचारियों पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस मामले में वाहन मालिकों की मांग थी कि पंप पर बेचे जा रहे पेट्रोल की जांच कराई जाएं ताकि वास्तविकता सामने आ सके।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter