दतिया. जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किसान सम्मेलन के कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को लाइव सुना। रायसेन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्मयंत्री चौहान के उद्बोधन का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण पूरे जिले में भी किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित विकासखंड एवं ग्राम पंचायतों में भी प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली से प्रसारित उद्बोधन को किसानों ने सुनकर लाभ उठाया।
जिला मुख्यालय पर न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में प्रसारित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर संजय कुमार ने अधिकारियों एवं कृषकों के साथ भाग लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगणों तथा जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन को सुना । इस दौरान अधिकारीगण तथा किसान उपस्थित रहे। इंदरगढ़ मंे भी तहसील मुख्यालय पर किसान सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। सेवढ़ा व भांडेर में भी इसी तरह के आयोजन हुए।
ढाई हजार किसानों को होना था लाभांवित, नहीं पहुंच सके
प्रधानमंत्री के किसान सम्मेलन में लगभग 2400 किसानों को लाभांवित होना था। लेकिन नाममात्र के किसान ही कलेक्ट्रेट पहुंच सके। इस कारण कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई स्क्रीन के सामने कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इसके अलावा जाे कुछ किसान आए थे, उनके लिए भी कोई जलपान आदि की व्यवस्था नहीं की गई थी। प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम को औपचारिक रुप से पूरा कर दिया। प्रारंभ में कुछ किसानों को मास्क बंटवाए गए, लेकिन उसके बाद मास्क वितरण भी रोक दिया गया और शारीरिक दूरी का पालन तो भूल ही गए थे। कार्यक्रम शुरु होने के कुछ देर बाद ही जो किसान आए थे वे भी पीछे के पीछे लौट गए। कार्यक्रम खत्म होते ही कलेक्टर व अन्य अधिकारी इतनी तेजी से उठे कि किसी अधिकारी ने भी किसानों का अाभार तक जताना उचित नहीं

