प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ, आज देश के 600 जिलों में शुरु हुआ.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण आज देश के छह सौ जिलों में शुरु हुआ। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस चरण में नए ज़माने के कौशलों के साथ साथ कोविड से संबंधित कौशलों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कौशल विकास केंद्रों के विभिन्न प्रशिक्षणार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। स्किल इंडिया मिशन के चौथे चरण में 2020-21 के दौरान नौ सौ उनचास करोड़ रुपये की लागत से आठ लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में स्किल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। पिछले दो चरणों के अनुभवों के आधार पर अब तीसरे चरण की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य भारत को दुनिया में कौशलों का मुख्य केंद्र बनाना है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter