प्रधानमंत्री ने किसान महासम्मेलन में देश के किसानों को दिया भरोसा, कहा जारी रहेगी एमएसपी..

किसान प्रदर्शन के 23वें दिन प्रधानमंत्री ने खुद आज देश के किसानों को एमएसपी के साथ कोई छेडछाड नही होगी इसका भरोसा दिलाया। अपनी सरकार की नीयत और नीति को आककडों के जरिए बताते हुए पीएम ने विपक्ष पर किसानों के हितों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। 

 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मध्यप्रदेश के रायसेन में ऐतिहासिक किसान महासम्मेलन में बोले तो यही बात फिर से अन्नदाता के सामने रखी ।  किसान महासम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद किसानों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीएम मे न केवल कृषि कानूनों पर किसानों के भ्रम दूर किए बल्कि किसानों के बीच भ्रम फैलाने पर विपक्ष पर जमकर बरसे । पीएम ने कहा कि विपक्ष को कृषि सुधारों की चिंता नहीं है बल्कि उनको चिंता मोदी को इसका क्रेडिट मिलने की है ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि सुधारों को लागू कर उनकी सरकार ने किसानों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है और कानून लाने से पहले किसानों और विशेषज्ञों से लंबी चर्चा भी हुई है । पीएम ने कहा कि जो दल पहले इन कानूनों की  मांग पहले अपने घोषणापत्रों में करते थे वही आज इसका विरोध कर रहे हैं । पीएम ने कहा कि जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक गयी है वो किसानों के नाम पर जमीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।

पीएम ने कृषि कानूनों पर कुछ किसानों के बीच फैले भ्रम को दूर करते हुए कहा कि एमएसपी जारी रहेगी ।

एमपीएमसी मंडियों पर भी प्रधानमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया और कहा कि नए कानूनों के जरिए किसानों को आजादी दी गयी है ।

प्रधानमंत्री ने कांट्रैक्ट फार्मिंग के मसले पर भी किसानो से बात की और कहा कि इसमें किसानों के फायदे के लिए प्रावधान किए गए हैं और  समझौता  करने वाले निवेशकों और कंपनियों पर सख्ती  की गयी है ।

प्रधानमंत्री ने किसानों से अपील की कि वो  भ्रम फैलाने वालों से दूर रहे और सरकार उनकी चिंता का निराकरण करने को तैयार है ।

प्रधानमंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि कैसे उनकी सरकार के 6 सालों में दौरान न केवल एमएसपी बढी है बल्कि फसलों की खरीद भी ज्यादा हुई है और किसानों को फसल के पैसे भी ज्यादा मिले हैं । प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने नए कानूनों को गले लगाया है और भ्रम फैलाने वालों को दूर किया है । उन्होंने कहा कि नए कानूनों का फायदा किसानों को मिलने लगा है और आने वाले समय में ये फायदा और ज्यादा बढेगा ।
 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter