अहमदाबाद । केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलादसिंह पटेल ने आज नाडिया में 75 किलोमीटर की दांडी यात्रा पूरीकी। पिछले चार दिनों में हजारोंलोग दांडी यात्रा में शामिल हुएऔर पदयात्रा में भाग लिया। यात्रामें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजयरूपाणी, सांसद देवु सिंह चौहानऔर विधायक अर्जुन सिंह चौहानसहित कई गणमान्य लोग शामिलहुए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च को साबरमती आश्रम सेमहात्मा गांधी की दांडी यात्रा कीतर्ज पर पदयात्रा को हरी झंडीदिखाकर रवाना किया था। यहयात्रा आजादी की 75वीं वर्षगांठको समर्पित “आजादी का अमृतमहोत्सव” के उद्घाटन के अवसरपर रवाना की गई थी। श्री पटेलको नडियाद तक पदयात्रा केपहले 75 किलोमीटर का नेतृत्वकरना था।

पदयात्रा के चौथे दिन के दौरान, सोखरा, संदना, पलाना, दावड़ा, डभान में बड़ी संख्या में स्थानीयलोगों ने सभी पदयात्रियों कास्वागत किया और चिलचिलातीगर्मी में राहत देने के लिए पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक और चायबांटी।
केंद्रीय मंत्री ने 17 राज्यों के अन्ययत्रियों के साथ सुबह 7:30 बजेचौथे दिन का मार्च शुरू किया। पटेल ने डभन में दोपहर केभोजन के लिए एक संक्षिप्तविश्राम लिया। मंत्री का जोरदारस्वागत मेथोडिस्ट चर्च पहुंचने परकिया गया। उसके बाद मुख्यमंत्रीविजय रूपाणी ने सरदार पटेलभवन में केंद्रीय मंत्री का स्वागतकिया और पदयात्रा में भाग लियाऔर नडियाद के संतराम मंदिरपहुंचे और भारत @75 प्रदर्शनीका भी दौरा किया।

पटेल ने पहले दिन साबरमतीआश्रम से असाली तक लगभग18 किमी की पदयात्रा की पदयात्रा के दौरान कई स्थानों परस्थानीय लोगों ने उनका स्वागतकिया वह रात्रि विश्राम के लिएअसाली में रुके जहां गांधी जीऔर भजन पर आधारित नाट्यप्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं।
दूसरे दिन मंत्री ने सुबह आठ बजेअसाली से सैकड़ों लोगों के साथपदयात्रा शुरू की। उन्होंने 200 साल पुराने प्राचीन स्वामीनारायणमंदिर का दौरा किया। 18 किमीपैदल चलने के बाद पदयात्रानवागाम पहुंची जहां कलमबंधीस्कूल के बच्चों ने सभी कास्वागत किया। दांडी यात्रा केदौरान गांधी जी के इस स्कूल मेंरुकने से इस स्कूल काऐतिहासिक महत्व है। खेड़ा सेसांसद श्री देवु सिंह चौहान नेकेंद्रीय मंत्री को गुजराती पगड़ीपहनाकर स्वागत किया। पटेलने गांधीजी की प्रतिमा पर मालाचढ़ाई।लोगों को संबोधित करतेहुए, प्रहलाद सिंह पटेल नेकहा कि उन्होंने कई पदयात्राएंकी हैं लेकिन दांडी यात्रा करनाउनका सबसे बड़ा सौभाग्य है।

प्रहलाद सिंह पटेल अपनीकेंद्रीय पदयात्रा के तीसरे दिनखेड़ा के सांसद देवु सिंहचौहान और सैकड़ों अन्य यत्रियोंके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह के साथ शामिल हुए।
गोविंदपुरा के ऐतिहासिक प्राथमिकविद्यालय में, जहां गांधीजी नेरात्रि विश्राम किया था, ग्रामपंचायत ने केंद्रीय मंत्री पटेलऔर गिरिराज सिंह और सभीयत्रियों का स्वागत किया।यहांस्कूल के छात्रों ने सर्वधर्म औरकुछ गानों पर आधारित एकनाटक भी किया।
वसाना बुजर्ग में हजारों लोगों नेपैदल यात्रियों का स्वागत किया।ब्रह्मकुमारी आश्रम में केंद्रीय मंत्रीऔर अन्य लोगों का स्वागत चंदनके तिलक, गुलदस्ते और शॉल केसाथ किया गया। लगभग 18 किमी की यात्रा के बाद, श्री पटेलऔर सभी पैदल यात्री मातर पहुंचेजहां उनका भव्य स्वागत कियागया। पटेल और सभी यत्रियोंने तीसरी रात वहां विश्राम किया।
इस मार्च में देश भर के 17 राज्योंके लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमेंमध्य प्रदेश से 44, महाराष्ट्र से 4, केरल से 1, तमिलनाडु से 1, मणिपुर से 2, राजस्थान से 7, दिल्ली से 5, उत्तर प्रदेश से 4, बिहार से 6 और उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश औरहरियाणा से एक एक, नेपाल से2 यत्रियों ने भी भाग लिया।


