दतिया. मप्र प्राईवेट स्कूल ऐसाेसिएशन के आव्हान पर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल संचालकों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन किया। आयोजन अध्यक्ष रशीद खान के नेतृत्व में किया गया। स्कूल संचालकों जो मांगें रखी गई उनमें कक्षा 1 से 12 तक स्कूल खोलने की अनुमति, कक्षा 1 से 12 तक बिना शर्त मान्यता प्रदान करना, आरटीई के अन्तर्गत निःशुल्क छात्र-छात्राओं की फीस का भुगतान करना, वाहन टैक्स, बिजली एवं पानी बिल माफ करना, स्कूल संचालकों और उनके आश्रित कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना आदि शामिल हैं।
इन सभी मांगो का शीघ्र निराकरण कराने के लिए संयुक्त कलेक्टर विवेक रघुवंशी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया । कार्यक्रम को संतोष उपाध्याय, रसीद खान, मनिन्दर सिंह, जितेश खरे, आलोक जौहरी, गजेन्द्र पाण्डे, राजेश श्रीवास्तव, अनुभव राय, प्रमोद दांगी, महावीर सिंह चैहान, अशोक यादव के साथ जिले के भर के वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे 15 दिवस के अन्दर नहीं मानी गई तो दतिया जिले के साथ पूरे प्रदेश में विशाल आन्दोलन किया जाएगा।
