फिटनेस टेस्ट के बाद एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में 32 छात्रों का हुआ चयन
दतिया. बड़ौनी िस्थत शाउमावि में इस वर्ष एनसीसी जूनियर डिवीजन की भर्ती का आयोजन किया गया। 15 एमपी बटालियन कम्पू ग्वालियर से कर्नल अरिंदम मजूमदार, सूबेदार मेजर अलीशेर खान, हवलदार मोहर सिंह ने छात्रों का फिजिकल फिटनेस, मेडीकल फिटनेस, दौड़ एवं 20 बैंड स्ट्रैंच कर परीक्षण किया। पहले राउंड की भर्ती में 32 छात्रों का चयन किया गया । भर्ती प्रक्रिया विद्यालय के प्राचार्य एमएस मिश्रा एवं केयर टेकर एनसीसी देवेन्द्र सिलारपुरिया के निर्देशन में आयोजित की गई । कर्नल मजूमदार व सूबेदार मेजर खान द्वारा एनसीसी के लाभ के बारे में छात्रों से चर्चा की गई।

इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक विजय शंकर सोनी, सुनील गुप्ता, जीतेन्द्र यादव, अब्दुल शहीद, मुकेश श्रीवास्तव (पीटीआई) संतोष गौतम (यूडीसी) एवं सीनियर कैडेट अखिलेश कुशवाहा, सोहिल खान, रोबिन तिवारी, शेफुद्दीन खान, सुन्दरम कुशवाहा, कुनाल नामदेव, वंश नामदेव सहित बड़ी संख्या में कैडेट उपस्थित रहे।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्रों को एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके माध्यम से देश सेवा में अपनी भागीदारी देने का आव्हान किया गया। चयनकर्ताओं ने छात्रों को बताया कि एनसीसी में भर्ती होने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। एनसीसी के द्वारा उन्हें अपने को फिट और सामाजिक सरोकार के कार्यों में योगदान के लिए तैयार रहना होगा। चयनित 32 छात्रों ने एनसीसी के माध्यम से सेवा का संकल्प लिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter