फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू कर फंसे KRK, सलमान खान ने किया मानहानि का केस

मुंबई : बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘राधे’ की समीक्षा को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की है। फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुपरस्टार की कानूनी टीम द्वारा सोमवार को इस संबंध में कमाल खान को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था। कमाल खान ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सलमान खान ने राधे की समीक्षा के लिए मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।’ जानकारी के अनुसार, इस मामले में सलमान की कानूनी टीम गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग करेगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter