नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में चुनावी रंग अपने पूरे शबाब पर है। हर तरफ चुनाव को लेकर जहां नेता कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं हैं वहीं इस माहौल का असर आम लोगों पर भी दिखाई दे रहा है। जरा सोचकर देखें कि जब आप मिठाई की दुकान पर मिष्ठान लेने जाए और आपको वहां बड़े-बड़े नेताओं के मिठाई से तैयार किए पुतले नजर आएं तो चुनावी रोमांच बढ़ना स्वभाविक है। पुतलों को देखकर जहां चुनावी चर्चा शुरू हो जाती हैं वहीं जिस मिठाई की दुकान पर यह लगे हैं उसका आकर्षण भी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बंगालियों के पास हर एक मौके के लिए मिठाई है। संदेश, बंगाली रसगुल्ला, कलाकंद और भी बहुत कुछ। बंगालियों को हर समय मिठाई पसंद रहती है। वे हर छोटे या बड़े अवसर को ‘मिष्टी’ बनाकर उपहार में देते हैं। इन दिनों बंगाल में मिठाई की दुकान पर नेताओं के पुतले भी अपना अलग रंग बिखेर रहे हैं।
ऐसा पश्चिम बंगाल में एक मिठाई वाले की दुकान पर हुआ है। जहां नेताओं के पुतले देखने के लिए भीड़ जमा हो रही है। दरअसल पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों के बीच हावड़ा में एक मिठाई की दुकान के मालिक ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव लड़ रहे तीन प्रमुख दलों के नेताओं के पुतले मिठाई से बनाए गए हैं। ये पुतले देखकर आपके महसूस नहीं होगा ये मिठाई से बने हैं।
हावड़ा के मिठाई की दुकान के मालिक कास्टो हलदर ने कहाकि लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मिठाई से बेहतर क्या हो सकता है। कास्टो हालदार ने आगे कहा है कि ये मिठाइयों से बने पुतले कम से कम छह महीने तक चल सकते हैं।
आपको बता दें कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुतलों को काफी क्रिएटिव तारीके से बनाया गया है। जिसमें पीएम मोदी अपना सिग्नेचर कुर्ता पहने नजर आते हैं। जबकि ममता बनर्जी हाल की चोट के बाद व्हीलचेयर में बैठकर चुनाव प्रचार करती दिखाई दे रही हैं। वहीं पुतलों को बनाते समय नेताओं के कपड़े, उनके उठने-बैठने के तरीके और बालों के स्टाइल जैसी हर छोटी से छोटी चीज पर बारीकी से ध्यान दिया गया है।
इन यूनिक मूर्तियों ने ट्विटर के यूजर्स को काफी अट्रैक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि दीदी वाली प्रतिमा अच्छी है। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, अब सभी पार्टी समर्थक इस दुकान से मिठाई खरीदेंगे। एक तीसरे उपयोगकर्ता ने लिखा यह केवल बंगाल में होता है। कुछ भी फिलहाल मिठाई के पुतले इन दिनों सबकी चर्चाओं में छाए हुए हैं।


