बांग्लादेश: संसद पर हमले की थी साजिश, लोगों से की ‘तलवार और इस्लामिक झंडे’ के साथ आने की अपील

ढाका : बांग्लादेश में एक कट्टरपंथी संगठन संसद पर हमले की साजिश रच रहा था। इसके बारे में जानकारी होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने वालों में एक 22 वर्षीय अबू साकिब है, जो प्रतिबंधित संगठन अंसार अल इस्लाम का सदस्य है। दूसरा गिरफ्तार अली हसन ओसामा उग्रपंथी वक्ता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि साकिब फेसबुक के जरिये कट्टरपंथियों को एक जुट कर रहा था। उसका इरादा काले झंडे और तलवार के साथ संसद पर हमले का था । पुलिस के अनुसार साकिब छात्र है और उसे पांच मई को संसद भवन के पास से ही गिरफ्तार किया गया था।

दूसरे दिन ओसामा को पकड़ा गया। उसके बारे में पुलिस ने विवरण नहीं दिया है। साकिब ओसामा के भाषणों से प्रभावित था। उसे वह संसद पर हमला कर शहादत को गले लगाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा था। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में कुछ समय पूर्व कट्टरपंथियों की हिंसा में कई लोग मारे गए थे। इन कट्टरपंथियों के पश्चिम बंगाल और असम में भी पहुंचने की भारतीय खुफिया विभाग को जानकारी दी गई थी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter