बेंगलुरू में पकड़ा दुष्कर्म आरोपित चलाता था मानव तस्करी गिरोह, पीड़ित युवती ने किए कई खुलासे

बेंगलुरु में सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार रिफातुल इस्लाम Oदय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी का गिरोह चलाता था। भारत के कई राज्यों में एजेंट होने के साथ ही उसकी संयुक्त अरब अमीरात में भी पहुंच थी। वहां तस्करी कर युवतियों को भेजा जाता था। यह जानकारी दुष्कर्म पीड़ित युवती ने ढाका पहुंचने के बाद पुलिस को दी है। ढाका के हातीरझील पुलिस का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म में शामिल आरोपितों को लाने की कोशिश की जा रही है। ज्ञात हो कि एक महिला के साथ प्रताड़ना और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में बेंगलुरु में एक महिला और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित महिला बांग्लादेश की थी। आरोपितों में से दो ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस को गोली मारकर घायल करते हुए गिरफ्तार करना पड़ा था। इन गिरफ्तार अभियुक्तों में ही रिफातुल इस्लाम Oदय भी है। अब बेंगलुरु और बांग्लादेश पुलिस दोनों ही मामले में कार्रवाई और जांच कर रहे हैं। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!