ब्रिटेन ने दी कोरोना वैक्सीन लेने वाले यात्रियों के लिए नियमों में छूट, भारत-ब्रिटेन मार्ग पर भी होगी कुछ राहत

लंदन : ब्रिटेन की सरकार ने देश के बाहर से आने वाले उन यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों में छूट का एलान किया, जो कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं।

भारत-ब्रिटेन रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे लाभ होगा। चार अक्टूबर से कोरोना जोखिम के स्तर के आधार पर रेड, एंबर और ग्रीन ट्रैफिक लाइट प्रणाली को समाप्त कर दिया जाएगा और इसे केवल एक रेड लिस्ट से बदल दिया जाएगा। भारत फिलहाल ब्रिटेन के एंबर लिस्ट में है।

इसके अलावा भारत की वैक्सीन को ब्रिटेन में मान्यता नहीं मिली है। इसलिए भारतीयों को ब्रिटेन की यात्रा करने के लिए पीसीआर टेस्ट करवाना पड़ेगा। हालांकि, 17 अन्य देशों, जिनकी वैक्सीन को ब्रिटेन मान्यता दे चुका है, के टीका ले चुके यात्रियों को ब्रिटेन जाने से पहले पीसीआर टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन देशों में जापान, सिंगापुर और मलेशिया शामिल हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter