भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता एनएल नड्डा की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में दाखिल

बिलासपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता 97 वर्षीय प्रो. नारायण लाल नड्डा की तबीयत सोमवार सायं अचानक बिगड़ गई।परिवार के सदस्यों ने उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

एम्स कोठीपुरा से चिकित्सकों की टीम भी अस्पताल पहुंची और उनकी देखरेख में कुछ टेस्ट किए गए। अस्पताल में नड्डा की छोटी भाभी व रिश्तेदार हैं।

फरवरी में भी नड्डा के पिता की तबीयत बिगड़ी थी और वह करीब पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। हरीश नड्डा ने बताया कि उनके दादा के पेट में अचानक दर्द हुआ था। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।

अभी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अगर कुछ सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। नड्डा की पत्नी डा. मल्लिका नड्डा, बड़ी बहन व जीजा जो मैक्स अस्पताल दिल्ली में चिकित्सक हैं, बिलासपुर के लिए निकल पड़े हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter