भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा-राहुल गांधी को सनातन संस्कृति का ज्ञान नहीं,

रायपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिए बयान पर अब भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल को सनातन संस्कृति का ज्ञान ही नहीं है। 55 वर्ष के राहुल को पता नहीं है कि हमारी संस्कृति क्या है। लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती क्या हैं।

राहुल के चचाजान चिदंबरम ने रामसेतु को नकारा। राहुल भी इच्छाधारी हिंदू बन जाते हैं। कभी चचाजान की बात सुनकर श्रीराम को नकारना, कभी जनेऊ पहन लेना, यह राहुल की पहचान बन गई है। सांसद पांडेय ने राहुल पर तंज कसते हुए एक कविता ट्वीट की-हे मानव अज्ञानी, तुम बढ़ाओ अपना ज्ञान।

न बूझो तो मौन रहो, आस्था का यूं न करो अपमान। जिन्हें संघ की संस्कृति और शाखा का ज्ञान नहीं, महलों में पलने वाले राहुल के मुख से ऐसी ज्ञान की बातें जिनका वास्तविकता से अस्तित्व नहीं, सुनकर हंसी आती है। स्मृति इरानी से हारकर राहुल केरल भाग गए। 11 महिलाएं केंद्र में मंत्री हैं।

चार महिलाएं राज्यपाल हैं, 50 सांसद हैं और देश के अलग-अलग विधानसभा में 100 से ज्यादा महिला विधायक हैं। मोदी की योजना में नारी महत्वपूर्ण हैं। नारी तू नारायणी हमारा मंत्र है। पांडेय ने कहा कि अंदरखाने में कांग्रेस के नेता हंसते हैं, उनके प्रवक्ता ही स्वीकार करते हैं, लोग आपको जो कहते हैं आप वही हैं। पीएम मोदी से नफरत में राहुल कहां तक गिरेंगे। तरस आता है

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter