भारत और भूटान के बीच कृषि उत्पादों के लिए खोले जाएंगे बाजार

भारत और भूटान ने चुनिंदा कृषि उत्पादों के लिये अपने-अपने बाजारों को खोला है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने के साथ ही दोनें के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की जा सकेगी।

भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय पादप संरक्षण संगठन (NPPO), भूटान राजकीय सरकार के  कृषि और वन मंत्रालय के तहत भूटान कृषि और खाद्य नियामक प्राधिकरण (BAFRA) तथा भूटान में भारतीय दूतावास के बीच एक अधिसूचना जारी की गयी है, जिसके तहत भूटान के सेब, आलू, संतरा, अदरक और सुपारी के लिए भारतीय बाज़ार और भारत के  टमाटर, प्याज और भिन्डी के लिए भूटान के बाजार खोले जायेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter