भारत पर बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश, जाकिर नायक और रोहिंग्या नेताओं का कनेक्शन
भारत पर बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश, जाकिर नायक और रोहिंग्या नेताओं का कनेक्शन

नई दिल्ली: भारत पर आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मलेशिया में भारतीय शहरों पर आतंकी हमले की साजिश रची गई। इसका खुलासा इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नायक और रोहिंग्या आतंकी संगठन के बीच दो लाख डॉलर के ट्रांजेक्शन के बाद हुआ।

म्यांमार में महिलाओं को आतंकी हमले की ट्रेनिंग दी गई

इस खुलासे में पता चला है कि म्यांमार में महिलाओं को आतंकी हमले की ट्रेनिंग दी गई। उनकी योजना अगले कुछ हफ्तों में अयोध्या, बोधगया, पंजाब और श्रीनगर में आतंकी हमले करने का था। रॉस (रिसर्च एनालिसिस विंग) ने दिल्ली पुलिस को ये इनपुट भेजा है। दिल्ली पुलिस के अलावा कई शहरों की पुलिस को भी ये इनपुट मिला है।

पीएफआई भी रोहिंग्या प्रमुखों की मदद कर रहा है

सूत्रों के मुताबिक, इस इनपुट में साफ तौर पर कहा गया है कि जाकिर नायक को कुछ रोहिंग्या नेताओं के साथ मिलकर भारत के कुछ शहरों पर हमले की प्लानिंग रच रही है। इसके लिए जाकिर नायक के खाने से दो लाख डॉलर भी भेजे गए हैं।

इसके अलावा दक्षिण भारत के भी एक व्यवसाय की भी इस उद्योग में शामिल होने की आशंका जताई गई है। ये भी बताया गया है कि एक महिला आतंकवादी जो संभवत: फिदायीन हो सकती है, उसका भी रोल है। 26 जनवरी के पहले ये वारदात होने की संभावना है। इसी के साथ दूसरे इनपुट में ये कहा गया है कि पीएफआई भी इन रोहिंग्या लोगों की मदद कर रहा है।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter