भारत बनेगा 2025 तक टीबी मुक्त, 65 फीसद मामले 15 से 45 साल तक के लोगों में : स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश में क्षय रोग (टीबी) के 65 फीसद मामले 15-45 वर्ष के लोगों में हैं। यह वर्ग देश की अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान देता है। उन्होंने बताया कि टीबी के 58 फीसद मामले ग्रामीण इलाकों में हैं।

टीबी को खत्म करने के लिए सांसदों को जागरूक करने के सिलसिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मांडविया ने कहा कि बीमारी व उसके इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने की। उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय, राज्य, जिला व स्थानीय स्तर पर समन्वय से इसे जन आंदोलन बनाने में सहयोग मिलेगा।

इससे वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के हमारे प्रयास में तेजी आएगी।’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में टीबी उन्मूलन में सहयोग के लिए उचित योजना बनाएं व लागू करें। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter