भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीके की कुल संख्या 71 करोड़ के पार हुई: सरकार

नई दिल्ली : देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 71.54 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। को-विन प्लेटफार्म पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को रात 10 बजे तक 84,55,345 डोज दी गईं।

हालांकि, देर रात तक आने वाली अंतिम रिपोर्ट के आने तक दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 54.70 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली और 16.84 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं।

देश में सबसे संवेदशील समूहों को कोरोना से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है। बुधवार को कुल 66,418 टीका केंद्र संचालित हुए। इनमें 63,025 सरकारी और 3,393 निजी क्षेत्र के टीका केंद्र शामिल हैं। इस दौरान 60 लाख से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया। 

बुधवार रात 10:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र 14.67 लाख उत्तर प्रदेश 9.53 लाख राजस्थान 7.90 लाख बिहार 6.20 लाख मध्य प्रदेश 6.15 लाख गुजरात 5.14 लाख पंजाब 2.43 लाख हरियाणा 1.67 लाख दिल्ली 1.44 लाख छत्तीसगढ़ 1.27 लाख झारखंड 1.26 लाख जम्मू-कश्मीर 1.22 लाख उत्तराखंड 0.64 लाख (आंकड़े को-विन प्लेटफार्म के) 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!