भारत में युवाओं को इंटरनेट के माध्यम से बरगला रहा इस्लामिक स्टेट : एनआइए

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने आतंकी हमलों, साजिश और फंडिंग के 37 मामलों में उसने अभी तक 168 लोगों को गिरफ्तार किया है। देश में इस्लामिक स्टेट (आइएस) की विचारधारा से प्रेरित होकर इसे अंजाम दिया गया। जांच एजेंसी ने कहा कि आतंकी संगठन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भोले -भाले युवकों को बरगला रहा है। एनआइए ने कहा कि 31 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। सबसे नया मामला जून में दर्ज किया गया और सुनवाई के बाद 27 आरोपित दोषी ठहराए जा चुके हैं।

जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘एनआइए द्वारा जांच में उजागर हुआ है कि आइएस भारत में लगातार आनलाइन दुष्प्रचार के माध्यम से अपनी विचारधारा के प्रचार में जुटा है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर उसके निशाने पर भोले युवक होते हैं।’ एनआइए ने लोगों से इंटरनेट पर ऐसी किसी गतिविधि में शामिल न होने की अपील की है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter