भोजपुरी कंटेंट में अश्लीलता को बैन करने के लिए रवि किशन ने तेज की मांग

नई दिल्ली : गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। सांसद ने पत्र में अश्लील भोजपुरी फिल्मों व गानों को प्रतिबंधित करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भोजपुरी फिल्मों और खासकर गानों में काफी गिरावट आई है। रवि किशन ने लिखा, ‘आज भोजपुरी फिल्म व गाने अश्लीलता के पर्याय बन चुके हैं।

भोजपुरी फिल्मों के दृश्य इतने अश्लील हो गए हैं कि उन्हें परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता है। सामग्री में इस प्रकार की गिरावट बहुत दुखद और भोजपुरी भाषा व संस्कृति के लिए चिंताजनक है।

यह युवाओं के मानस पटल पर प्रतिकूल प्रभाव छोड़ रही है। इसलिए, भोजपुरी फिल्मों व गानों से अश्लीलता को तत्काल समाप्त करने की जरूरत है।

इसके लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है, ताकि आगे ऐसा न हो और अश्लीलता को खत्म किया जा सके।’ उल्लेखनीय है कि सांसद व भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता रवि किशन ने 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनके बीच प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी को लेकर चर्चा 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter