मंसूबा: तिब्बत और शिनजियांग में चीन बना रहा 30 हवाई अड्डे, भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य ढांचे का विकास तेज

बीजिंग : भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में चीन अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने में जुटा है। सेना और सैन्य सामग्री की ढुलाई सुगम बनाने के लिए रेल, रोड और हवाई अड्डों के विकास में जुटा है। तिब्बत और शिनजियांग प्रांतों में चीन करीब 30 हवाई अड्डे या तो बना चुका है या उसका निर्माण करा रहा है। इससे भारत से लगती सीमा के पास सुदूर क्षेत्र में चीन का असैनिक और सैन्य बुनियादी ढांचा मजबूत हो जाएगा।

तिब्बत में चीन अपना बुनियादी ढांचा मजबूत बना रहा है। हाल ही में उसने प्रांतीय राजधानी ल्हासा को न्यिंगची से जोड़ने वाली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन लांच की। तिब्बत का सीमावर्ती कस्बा न्यिंगची अरुणाचल प्रदेश के करीब है।

सरकार संचालित चिनामिल आनलाइन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पश्चिमी थिएटर कमान के तहत आने वाले सैन्य परिवहन डिस्पैच सेंटर के प्रभारी अधिकारी के हवाले से कहा है कि वर्तमान में करीब 30 सिविल हवाई अड्डों का निर्माण हो चुका है या वे निर्माणाधीन हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास परिवहन को सुगम बनाएगा। रेल, सड़क और हवाई अड्डा बुनियादी ढांचा के विकास से चीन की सैन्य क्षमता में वृद्धि होगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter