मध्यप्रदेश: मुरैना की कृषि मंडी में किसानों के दो गुटों के बीच अलड़ंत, फायरिंग
मध्यप्रदेश: मुरैना की कृषि मंडी में किसानों के दो गुटों के बीच अलड़ंत, फायरिंग

मध्यप्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों के बीच फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बाहुबलियों ने कृषि उपज मंडी में कई राउंड फायरिंग की। घटना में एक किसान घायल हो गया है। वहीं इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह घटना सरायछौला थानाक्षेत्र के पिढ़ावली गांव के कृषि उपज मंडी में घटित हुई। यहां एक बाहुबली फायरिंग करने लगा। मुरैना कृषि उपज मंडी में पिढ़ावली सहकारी संस्था रविवार को समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद कर रही थी। इसी तरह से विवादित किसानों में जबरदस्ती बाजरा तुलवाने को लेकर विवाद हो गया है।

किसानों के बीच विवाद बढ़ गया और इस दौरान एक बाहुबली गोली चलाकर अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया। फायरिंग करते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ नेता पहुंच गए हैं। मौके से दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं फायरिंग में एक किसान घायल हो गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter