मध्यप्रदेश में रुक नहीं रहा लव-जिहाद, प्रतिमाह पांच प्रकरण दर्ज

भोपाल: मध्य प्रदेश में कड़े कानूनी प्रविधान के बावजूद लव-जिहाद और जबरिया मतांतरण के मामलों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है। विधानसभा में आए सवाल के लिखित जवाब के मुताबिक प्रदेश में मार्च 2021 से लेकर अब तक पांच महीने में 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

यानी प्रतिमाह लव-जिहाद के औसतन पांच मामले दर्ज हुए हैं। भाजपा विधायक कृष्णा गौर ने सवाल पूछा था कि मार्च 2021 से अब तक प्रदेश में लव-जिहाद और जबरिया मतांतरण के कितने प्रकरण दर्ज किए गए और इनमें कितने आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की ओर से बताया गया कि इस तरह के 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 37 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से छह को जमानत मिली है, बाकी 31 जेल में हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने लव जिहादियों पर नकेल कसने के लिए कानून बनाया है। इसमें कड़े प्रविधान किए गए हैं। नाम बदलकर प्यार के नाम पर धोखा देने और मतांतरण करवाने वालों के साथ इसमें सहयोगियों के लिए भी सजा तय की गई है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter