मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने जबलपुर शहर में फ्लाय ओवर ब्रिज के लिए 161 करोड़ मंजूर

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने जबलपुर शहर में केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि से निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 161 करोड़ 43 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि तकनीकी स्वीकृति के अनुसार निविदायें आमंत्रित कर फ्लाय ओवर का निर्माण कार्य प्रारंभ करायें। भार्गव ने कहा है कि ओवर ब्रिज का कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में करवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को शीघ्र और लम्बे समय तक आवागमन की सुविधा का लाभ मिल सके।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter