महाकाल मंदिर में महिला ने झूमते हुए गाया ‘रग-रग में इस तरह…’, वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल

उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महिला दर्शनार्थी के फिल्मी गाने पर डांस का वीडियो वायरल हुआ है। मंदिर की गरिमा व धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाते इस वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन जांच में जुट गया है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार महिला को नोटिस जारी किया जाएगा। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकाल दर्शन करने आई महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया था।

इसमें वह मंदिर परिसर में फिल्मी गाने पर नृत्य करती दिखाई दे रही है। पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगे वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नृत्य करने की पुष्टि होने पर धार्मिक मर्यादा के उल्लंघन मामले में नोटिस जारी किया जाएगा। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter