महाराष्ट्रः उस्मानाबाद जेल में 133 कैदी कोरोना से संक्रमित, 9 महिलाएं भी शामिल

मुंबई : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिला जेल में दो दिनों के दौरान कुल 133 कैदी कोरोना वायरस जांच में पाजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जिला सिविल अस्पताल द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, शनिवार को 35 कैदी पाजिटिव मिले थे जबकि 98 रविवार को संक्रमित पाए गए। नौ संक्रमित महिला कैदी हैं। 

त्रिपुरा के दो अनाथालयों में 31 लड़कियां कोविड पाजिटिव अगरतला, आइएएनएस

त्रिपुरा में दो अनाथालयों में 31 नाबालिग लड़कियां और आठ केयरटेकर कोविड-19 जांच में पाजिटिव पाए गए हैं। सभी की हालत स्थिर है। त्रिपुरा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नीलिमा घोष कहा कि इनमें से 26 निजी संचालित जवाहरलाल नेहरू बालिका निवास में और पांच राज्य सामाजिक कल्याण विभाग संचालित भासा होम में पाजिटिव मिली हैं।

संक्रमित पाई गई लड़कियों की उम्र पांच से 16 वर्ष के बीच है। डाक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की तैनाती समेत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। त्रिपुरा के अन्य अनाथालयों को बच्चों में महामारी को फैलने से रोकने संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter