मायावती पर अश्लील जोक सुना मुसीबत में फंसे रणदीप हुड्डा, सोशल मीडिया पर उठी अरेस्ट करने की मांग

हिसार : फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री  मायावती के बारे में एक टॉक शो के दौरान आपत्तिजनक जोक सुनाने के मामले में यहां पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर एफआइआर दर्ज करने की मांग की गई है। अधिवक्ता मलकीत सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रणदीप हुड्डा ने एक टॉक शो के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग की नेता व बसपा प्रमुख मायावती के बारे में अश्लील, आपत्तिजनक, जातिवादी, महिला विरोधी व नस्लवादी टिप्पणी करते हुए एक चुटकुला सुनाया जो बेहद अश्लील था। अभिनेता ने मायावती का नाम लेकर अंग्रेजी में जोक सुनाया, जिसे इंटरनेट मीडिया व टीवी पर पूरी दुनिया में देखा गया। अभिनेता ने जानबूझकर पूरे अनुसूचित जाति वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायतकर्ता ने एसपी से उक्त अभिनेता के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की है और अपनी शिकायत के साथ उक्त वीडियो की सीडी भी एसपी को प्रस्तुत की है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter