राहतः ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की हालत में लगातार हो रहा सुधार, अभी भी अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह अभी अस्पताल के आइसीयू वार्ड में भर्ती हैं। वहीं, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी निर्मल कौर की हालत में भी सुधार है।

वह भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। पीजीआइ के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डाक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है, उनके सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य है। बता दें कि मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 31 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। तीन जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter