मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियां लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा कर रही हैं: अमित शाह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्थापना दिवस समारोह में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है जिससे उनके मानवाधिकारों की रक्षा हो रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लंबे समय बाद 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार आई, तब से प्रधानमंत्री का ध्यान एक ऐसे क्षेत्र पर गया जिस पर पहले मानवाधिकार की बात करने वालों का ध्यान नहीं गया।

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों गरीबों को समानता का अधिकार है और सही मायनों में आजादी तभी मानी जाएगी जब वे करोड़ों गरीब बुनियादी सुविधाएं प्राप्त कर लेंगे। देश का संविधान इन करोड़ों गरीबों को भी बुनियादी सुविधाएं प्राप्त करने का अधिकार देता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले इस पर किसी की नजर नहीं गई थी। पिछले सात साल की अल्पावधि में वह हुआ जो पिछले 60 साल में नहीं हुआ था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter