युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम कोविड-19 पॉजिटिव, श्रीलंका में रूके रहेंगे : बीसीसीआई

कोलंबो : भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका से रवाना हो गई, लेकिन आलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमण के कारण वहां अनिवार्य क्वारंटाइन में रहेंगे।रवानगी से पूर्व जांच में कृष्णप्पा गौतम और युजवेंद्रा सिंह चहल को भी कोविड-19 पाजिटिव पाया गया, जिसके कारण ये दोनों भी श्रीलंका में क्वारंटाइन में रहेंगे।

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी क्वारंटाइन प्रोटोकाल के कारण आखिरी दो टी-20 नहीं खेल सके थे और भारत ने वह सीरीज 1-2 से गंवा दी।

बीसीसीआइ सूत्र ने कहा, ‘युजवेंद्रा और गौतम पाजिटिव पाए गए हैं, टीम को क्रुणाल पांड्या के बिना चार्टर फ्लाइट से बेंगलुरु लौटना था, लेकिन नियमों के अनुसार गौतम और युजवेंद्रा को अब श्रीलंका में सात दिन के क्वारंटाइन में रहना होगा।’

प्रत्येक सदस्य को लौटने के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना था। गौतम और चहल को भी पाजिटिव पाया गया, जो क्रुणाल की करीबी संपर्क माने जा रहे थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter