‘यूपी में ‘राम राज’ नहीं, ‘किलिंग राज’ चल रहा है, हुई है लोकतंत्र की हत्या’- ममता बनर्जी

कोलकाता : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई कथित हिंसा को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में राम राज की बात करती है, लेकिन वहां राम राज नहीं है, किलिंग (हत्या) राज है।

उन्होंने कहा कि लोगों को मार दिया जाता है और सरकार धारा 144 लगा देती है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है। वह प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती है। हमने अपने चार सांसदों की टीम को लखीमपुर में पीड़ितों से मिलने के लिए भेजा था, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया।

उप्र सरकार तानाशाह: गहलोत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है । उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर जारी एक बयान में उत्तर प्रदेश सरकार को तानाशाह करार दिया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter