यूपी में CM चेहरे पर केशव प्रसाद बोले- BJP लोकतांत्रिक पार्टी है… BSP, SP और कांग्रेस की तरह कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं

बरेली : आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं।आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए कौन चेहरा होगा, यह केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। मुझसे यह प्रश्न न किया जाए।

वर्तमान में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं, उनको लेकर कोई सवाल खड़े नहीं होने चाहिए। वह बरेली में करीब आठ अरब लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। यह अखिलेश यादव की सरकार नहीं है, जिसमें पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर राजनीति की जाए। सिर्फ मैं नहीं, मेरा हर कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री है।

उनकी समस्या को अनसुना करने की कोई हिम्मत न करें। यह भी बोले केशव -श्रीराम मंदिर भूमि को लेकर जो लोग अफवाह फैला रहे, वे रामद्रोही हैं। -भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। हम कांग्रेस व सपा तरह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है।

भाजपाइयों ने किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी सर्किट हाउस में केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले भाजपाइयों की भीड़ लगी थी। कोरोना संक्रमण बचाव के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाना शुरू किया तो हंगामा हो गया।

भाजपाइयों ने कहा कि उन्हें स्वागत का अवसर तक नहीं दिया जा रहा। पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी तक दे डाली। महापौर उमेश गौतम ने उन्हें शांत किया। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter