योग गुरु रामदेव का दावा, कहा – देश की आधी से ज्यादा कोरोना संक्रमित आबादी को हमने बचाया

हरिद्वार : योगगुरु बाबा रामदेव ने दावा किया कि देश के 50 करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमित नागरिकों को उन्होंने ठीक किया है। कहा कि देश का हर दूसरा नागरिक कोरोना संक्रमित है। चुनौती दी कि जांच करा ली जाए, देश में 50 करोड़ से अधिक लोगों के शरीर में एंटीबाडी मिलेगी, जो यह साबित करती है कि इन लोग को कभी न कभी कोरोना संक्रमण हुआ था।

यह सभी योग, आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा के दम पर बिना किसी एलोपैथिक इलाज के ठीक हो गए। इन्हें हमने बचाया, इनमें से ज्यादातर ने अस्पताल का मुंह तक नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर की जान कोरोनिल किट ने बचाई।

आरोप लगाया कि अगर यह अस्पताल जाते तो इनकी डेड बाडी ही आती। योगगुरु बाबा रामदेव ने यह बात शनिवार को कोरोना संक्रमण से योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिये ठीक हुए कुछ संक्रमित लोगों के साथ बातचीत में कही, जिसका वीडियो बाद में आचार्य बालकृष्ण ने अपने ट्विटर पर जारी किया।

इसमें योग गुरु यह भी कहते दिख रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान जिन दवाओं, दर्दनाशकों और स्टेराइड का इस्तेमाल किया जा रहा है, आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि इनका इस्तेमाल गलत किया गया था। सबसे अधिक मौत इन्हीं की वजह से हुई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter