रक्षा मंत्रालय : वायुसेना के कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 15 अप्रैल से

दिनांक 15 अप्रैल 21 को वायु सेना मुख्यालय (वायु भवन) में वर्ष 2021 के पहले द्वि-वार्षिक वायुसेना कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय रक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा ।

वायुसेना के शीर्ष स्तर के नेतृत्व के इस सम्मेलन का उद्देश्यआने वाले समय में भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमताओं से संबंधित मुद्दों का समाधान करना है । सम्मेलन के दौरान तीन दिन की अवधि तक भारतीय वायुसेना की क्षमताओं से संबंधित नीतियों एवं रणनीतियों से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु अनेक प्रकार के विमर्श की श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा जिनसे भारतीय वायु सेना अपने प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध बढ़त बना सके । मानव संसाधन और प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए विभिन्न कल्याणकारी और मानव संसाधन उपायों पर भी चर्चा की जाएगी ।

वायुसेना कमांडरों का सम्मेलन वायु सेना मुख्यालय के सुब्रतोहॉल में आयोजित किया जाने वाला द्विवार्षिक सम्मेलन है । यह सम्मेलन भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को संचालन, रखरखाव और प्रशासन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है । इस सम्मेलन में भारतीय वायुसेना की सभी कमानों के एयर ऑफिसर्स कमांडिंग-इन-चीफ, सभी प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर्स और वायुसेना के मुख्यालय में तैनात सभी महानिदेशक भाग ले रहे हैं ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!