राजकोट में 1195 करोड़ की लागत से बनने वाले नए एम्स का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात को एम्स की सौगात दी । पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी आजादी के इतने दशकों बाद भी सिर्फ 6 एम्स ही बन पाए थे। साल 2003 में अटल जी की सरकार ने 6 नए एम्स बनाने के लिए कदम उठाए थे। उन्हें बनाते बनाते 2012 आ गया था, यानी 9 साल लग गए थे। बीते 6 सालों में 10 नए एम्स बनाने पर काम हो चुका है, जिनमें से कई आज पूरी तरह काम शुरू कर चुके हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter