राजस्थान में नशे का बड़ा खेल, जयपुर और अजमेर में 2 दिन में मिली 16 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं की खेप

जयपुर : राजस्थान में नशीली दवाओं का कारोबार काफी फैल रहा है। दो दिन में दो बड़े शहरों जयपुर और अजमेर से 16 करोड़ मूल्य की नशीली दवाईयां बरामद की गई हैं। सोमवार को अजमेर 11 करोड़ रुपये की नशीली दवाईयों की खेप पकड़ी गई। यहां पुलिस ने 114 कार्टन में तीन कंपनियों की नशीली गोलियां पकड़ी गई है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अजमेर के रामगंज थाना इलाके में नशीली दवाईयों की खेप बरामद कर मोबिन व कालू नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया। अजमेर में नशे का कारोबार करने वाला मास्टरमाइंड राहुल चौहान फिलहाल फरार है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिस गोदाम में नशे की खेप रखी हुई थी, उसका मालिक लतीफ भी फरार है। इससे एक दिन पहले रविवार को जयपुर में दो स्थानों पर कार्रवाई कर नशे की 25 लाख गोलियां बरामद की थी। इनकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही थी। पुलिस ने यहां से नाकेबंदी कर एक टैंपो चालक मुहम्मद ताहिर को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि ये टेबलेट विश्वकर्मा इंडस्ट्रीय एरिया स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में छोड़नी थीं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter