राष्ट्रपति ने की राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार से राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. राष्ट्रपति भवन में कुछ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई.

इस अभियान के तहत, पांच वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है. 13 जनवरी, 2011 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पोलियो का आखिरी मामला देखा गया था. अब केंद्र सरकार पोलियो फ्री अभियान की शुरुआत कर रही है.

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त करने के इस अभियान में 24 लाख वॉलंटियर्स और डेढ़ लाख सुपरवाइजर्स को स्वयंसेवी संस्थाएं मदद करेंगी और लगभग 17 करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका दिया जाएगा.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter