राहुल गांधी ने पूर्व PM नरसिम्हा राव की जयंती पर नहीं किया ट्वीट, बीजेपी बोली- ‘वो तो बहुत बिजी इंसान हैं’

एएनआइ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वायनाड के सांसद इतना व्यस्त हैं कि वे कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देना ही भूल गए। रेड्डी ने कहा राहुल गांधी के पास पीवी नरसिंह राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने का समय नहीं है।

लोगों को समझना चाहिए कि गांधी परिवार ने राव के खिलाफ खराब व्यवहार क्यों किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राव के कारण देश में आर्थिक सुधार आया। संकट के दौर में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में नरसिंह की स्मृति में डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या कोई अन्य पार्टी, भाजपा पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश के लिए काम करने वाले को श्रद्धांजलि देती है।

इससे पहले, दिन में, रेड्डी ने ट्विटर पर लिखा राहुल गांधी इतने व्यस्त हैं कि वे नरसिंह राव को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देना भूल गए।

उन्होंने कहा कि रावआजीवन कांग्रेसी रहे लेकिन एक खानदान कैसे है उनकी विरासत को रौंदता है यह देखना बहुत तकलीफदेह है।

भारत के नौवें प्रधान मंत्री पीवी नरसिंह राव ने जून 1991 में पद ग्रहण किया और मई 1996 तक सत्ता में रहे। उन्हें देश में विशेष रूप से देश में लाइसेंस राज को खत्म करने के लिए कई आर्थिक सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter