नई दिल्ली : चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तत्वावधान में रूस के आरेनबर्ग क्षेत्र में आयोजित एक बहुराष्ट्रीय आतंकवादरोधी अभ्यास देखा। भारत ने 13 सितंबर से शुरू हुए लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले इस शांतिपूर्ण मिशन के लिए 200 कार्मिकों की अपनी एक टीम भेजी है।
जनरल रावत रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और उन्होंने आरेनबर्ग में एससीओ सदस्य राज्यों के जनरल स्टाफ के प्रमुखों के सम्मेलन में भाग लिया। सेना ने एक ट्वीट में कहा कि जनरल बिपिन रावत ने आरेनबर्ग में एससीओ देशों के बहु राष्ट्र अभ्यास पीसफुल मिशन-2021 के अभ्यास को देखा।
जनरल रावत ने ने रूसी संघ के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव के साथ बातचीत की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। जनरल रावत इस अभियान में भाग लेने वाले देशों के कमांडरों और भारतीय सेना के दल के सदस्यों के साथ बातचीत की और ने उनके प्रशिक्षण और व्यावसायिकता के उच्च मानकों के लिए उनकी सराहना की।


