रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया

रेलवे यात्रियों को सुविधा देने की कड़ी में एक ओर अहम कदम उठाते हुये रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आईआरसीटीसी वेबसाइट का शुभारंभ किया।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अपनी प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद यात्रियों की सुविधा के लिये आईआरसीटीसी वेबसाइट को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के जरिये टिकट बुकिंग के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने पर एक नया प्रयास किया गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter