रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क मिले लोगों पर किया गया जुर्माना
दतिया.काेराेना से बचाव के लिए कलेक्टर द्वारा मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। जिसके चलते पूरे जिले में रोको टोको अभियान चलाया गया। इस क्रम में शहर में ट्रैफिक प्रभारी नईम खान ने 36 व्यक्तियों पर जो बिना मास्क बाजार में घूम रहे थे, उन पर चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस दौरान 1800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं थाना बडोनी पुलिस ने बडोनी तिराहे पर रोको टोको कोरोना भगाओ अभियान के तहत बिना मास्क के तहत आने जाने वालों को रोक कर समझाईश दी ओर चालान काटकर मास्क भी वितरित किए। अभियान के तहत 50 चालान काटकर 2500 रुपये वसूल कर सभी को मास्क वितरित किए गए । इस कार्रवाई में तहसीलदार बड़ोनी मोहिनी साहू, थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, सउनि महेश श्रीवास्तव, आरक्षक भूपेंद्र मौजूद रहे।इधर सिनावल थाना प्रभारी भुमिका दुबे ने बिना माक्स के लोगों पर जुर्माना लगाया । एेसे लोगों को मास्क वितरण कर कोरोना के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया । थाना सिनावल पुलिस और प्रशासन ने बरगांय तिराहे पर रोको टोको कोरोना भगाओ अभियान चलाया। जिसके तहत बिना मास्क के तहत आने जाने वालों को रोक कर समझाईश देते हुए चालान काटकर मास्क बांटे गए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter