लखनऊ पुलिस ने मुम्बई में शिल्पा शेट्टी को भेजा नोटिस, तीन दिन में जवाब दाखिल करने का समय

लखनऊ : लखनऊ पुलिस की टीम बुधवार को मुंबई स्थित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बंगले पर पहुंची। यहां उनके मैनेजर को नोटिस तामील कराया। पुलिस विभूतिखंड थाने में दर्ज आयोसिस वेलनेस सेंटर फर्म की फ्रेंचाइजी देकर घटिया सामान सप्लाई कर 1.36 करोड़ की ठगी के मामले में विवेचना कर रही है। इस कंपनी की निदेशक शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी हैं। कंपनी के खिलाफ पिछले साल 19 जून को ज्योत्सना ने मुकदमा दर्ज कराया था।

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि इस मामले में विवेचक ने शिल्पा शेट्टी की कंपनी के विनय भसीन, आशा, पूनम झा, अनामिका चतुर्वेदी समेत अन्य के बयान भी दर्ज किए। इस दौरान विवेचक और उनकी टीम आयोसिस वेलनेस कंपनी के निदेशक किरण बाबा के घर और कार्यालय पहुंची। पुलिस ने वहां नोटिस चस्पा कर दिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter