लास एंजिलिस : कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग, 1663 अग्निशमन कर्मी बुझाने में जुटे

लास एंजिलिस : उत्तरी कैलिफोर्निया में तेजी से बढ़ रही आग पर काबू पाने के लिए 1600 से ज्यादा अग्निशमन कर्मियों को काम पर लगाया गया है। आग 6800 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैल चुकी है।

कैलिफोर्निया वन एवं अग्नि संरक्षण विभाग के जन संपर्क अधिकारी कैप्टन चरिस हार्वे ने शनिवार को बताया कि जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए कुल 1663 अग्निशमन कर्मियों को लगाया गया है। जंगल में लगी आग से कम से कम 25 संरचनाएं तबाह हो गई हैं।

रेडिंग सिटी से करीब 19 किलोमीटर उत्तर बुधवार शाम में आग लगी। खाली कराने संबंधी कई अनिवार्य आदेश जारी किए गए। जंगल में लगी आग से करीब 9000 संरचनाओं पर खतरा मंडरा रहा है। हार्वे ने कहा कि जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए 169 इंजन, 45 डोजर्स और 29 वाटर टेंडर भी भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आग की सक्रियता बढ़ती है उस स्थिति में स्थानीय लोगों को हटाना होगा। जंगल में लगी आग के कारण 4000 से ज्यादा निवासियों को उत्तरी कैलिफोर्निया में शास्ता काउंटी से हटना पड़ा है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter