विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, दूसरे दल के बड़े नेताओं के भाजपा में आने की चर्चाएं तेज

नईदिल्ली । आने वाले वर्ष 2022 में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। देश के कई राज्यों में साल 2022 के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। सूत्रों का दावा है कि भाजपा में एक और बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस राजनीतिक गतिविधि पर टिक गई है। 

कुछ दिन पहले ही जितिन की हुई है एंट्री

बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले दिग्गज नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया। दरअसल, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने यह कदम उठाया। माना जा रहा है कि ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने जितिन को अपने पाले में खींचा है। 

इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि 2022 के दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और गुजरात शामिल हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश और पंजाब में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई हैं। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter