शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव बारात निकाली गई

Datia News : दतिया। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को अलसुबह से ही शिवालयों में ओम नमः शिवाय, बम बम भोले के जयघोष सुनाई देने लगे। शहर सहित जिले भर के शिव मंदिरों पर लोगों ने सुबह 4 बजे से पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्री, फूल, दूध, चंदन व जल अर्पित कर भगवान शिव से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

शहर के पीताम्बरा स्थित वनखंडेश्वर महादेव, मडिया के महादेव, काले महादेव, पकोडिया महादेव, बड़ौनी के गुप्तेश्वर महादेव सहित आदि शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

महाशिवरात्रि पर्व पर पीतांबरा पीठ िस्थत महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए। यहां सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर पर आकर्षक साज सज्जा भी की गई।

महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और दर्शनों के लिए भक्तों भीड़ लगी रही। सुबह चार बजे से ही महिलाएं, पुरुष स्नान आदि कर पूजा सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे। भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

कई जगह कन्या भोज, भंडारे और प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन व अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। बड़ौनी िस्थत गुप्तेश्वर महादेव पर भव्य मेले का आयोजन किया गया।

यहां शाम को दीपोत्सव के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। शहर में शिव बारात भी निकाली गई। भांडेर के भर्रोली िस्थत प्राचीन मंदिर पर भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मना। यहां दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter